फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता स्वामी प्रसाद बोले : पिछड़े, दलित और वंचित 2024 में देंगे भाजपा को मुहतोड़ जवाब

Fri, 14 Jul 2023 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Swami Prasad Maurya : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण में अपने दांव-पेंच लगाकर जरूरतमंदों का नुकसान कर रही है। सरकारी विभागों में निकाली जा रही रिक्तियाें में पदों के आरक्षण का आवंटन निर्धारित अनुपात से भिन्न हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछड़े, दलित और वंचितों पर भाजपा सरकार निरंतर जुल्म ढा रही है, उनका हक मारा जा रहा है। इससे परेशान जनता 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुहतोड़ जवाब देगी। ये बातें पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं। बृहस्पतिवार की देर शाम हथिगहां बाजार में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण में अपने दांव-पेंच लगाकर जरूरतमंदों का नुकसान कर रही है। सरकारी विभागों में निकाली जा रही रिक्तियाें में पदों के आरक्षण का आवंटन निर्धारित अनुपात से भिन्न हो रहे हैं।

विज्ञापन


सपा नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग सरकार की जन विरोधी नीतियों का प्रचार करें और सपा सरकार में किए गए जनहितैषी कार्यों का आम लोगों के बीच प्रसार करें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, दूधनाथ पटेल, ब्लाॅक प्रमुख मो. मुजफ्फर, ज्ञानचंद्र मौर्य, डाॅ. संगम लाल मौर्य, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुधीर मौर्य, विजय मौर्य, आदिल हमजा, दिनेश पाल, सुशील मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें