उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री का निर्मल बाबा और आसाराम जैसा होगा हाल। धीरेंद्र सनातन धर्म की भावनाओं को अंधविश्वास के जरिए क्षति पहुंचा रहे हैं। राम कथा के दौरान चमत्कार दिखाने वाले धीरेंद्र शास्त्री की सच्चाई जल्दी ही लोगों के सामने आ जाएगी। ऐसे लोगों के कारण ही हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति देश- विदेश में बदनाम हो रही है। सरकार को ऐसे पाखंडी लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि धर्म के प्रति लोगों में आस बनी रहे।