फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित सीआईटी ने खोला मोर्चा, डीआरएम से की सीनियर अफसर की शिकायत

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सीआईटी रोस्टर ने पत्र के माध्यम से कहा, उसके पास सीनियर अफसर के खिलाफ हैं महत्वपूर्ण साक्ष्य
  • जूनियर अफसर से करवाई गई उसकी जांच 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिये कई टीटीई के घर बैठे वेतन एवं अन्य भत्ते लिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पिछले माह निलंबित हुए सीआइटी रोस्टर एसके पांडेय ने अब मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समेत रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को शिकायती पत्र दिया है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग के एक वरिष्ठ अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उक्त अफसर के खिलाफ उसके पास कुछ साक्ष्य हैं, जिसे वह सीबीआई को ही सौंपेंगे। 
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा को भेजे गए शिकायती पत्र में एसके पांडेय ने वाणिज्य विभाग के एक अफसर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सीआईटी रोस्टर ने कहा कि उन्हें बिना कारण बताए ही निलंबित कर दिया गया। शिकायती पत्र में कहा कि अफसर उनसे रुपये की मांग करते थे। उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति न कर पाने की वजह से जन परिवाद निरीक्षक से उनकी जांच करवाई गई, जबकि जन परिवाद निरीक्षक उनकी जांच के लिए अधिकृत नहीं थे।

क्योंकि एक वरिष्ठ अफसर की जांच कनिष्ठ नहीं कर सकता। यह नियमों का सरासर उल्लंघन है। सीआईटी रोस्टर ने अपने शिकायती पत्र में यह आरोप भी लगाया  कि पूरा मामला सीआईटी लाइन के अधीन था, ऐसे में एक अफसर के दबाव में महज उन्हें निलंबित किया गया। कहा कि वह खुद सीआईटी लाइन के अधीन ही काम करते थे। पत्र में यह भी कहा गया कि उनके पास जो साक्ष्य हैं, यदि वह सीबीआई तक पहुंच जाए तो उनकी हत्या भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन


कहा कि जरूरी है कि संबंधित अफसर को उसके पद से हटाकर मेरे खिलाफ जो शिकायत है उसकी जांच किसी राजपत्रिक अधिकारी से करवाई जाए। साथ ही निलंबन भी वापस लिया जाए। दरअसल पिछले दिनों ही पीएमओ और रेलमंत्रालय को एक शिकायतकर्ता द्वारा पत्र भेजकर आरोप लगाया गया था कि जंक्शन पर रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए सौ से अधिक टीटीई घर बैठे वेतन भत्ता लेते रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद सीआईटी रोस्टर को निलंबित कर दिया गया। बाद में सीआईटी रोस्टर और सीआईटी लाइन को चार्जशीट भी दी गई।

डीआरएम कार्यालय में सीआईटी रोस्टर द्वारा कोई शिकायती पत्र दिया गया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई पत्र आया है तो उसकी वैधानिक जांच करवाने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। -डा. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें