फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पितृपक्ष से पहले संगम पर उमड़ी आस्था, स्नान के साथ हुआ श्राद्ध कर्म

विज्ञापन
संगम क्षेत्र में पितृपक्ष की पू​र्णिमापर स्नान को जुटी श्रद्धालुओं कीभीड़। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पितृपक्ष की शुरुआत से एक दिन पहले शनिवार को त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों के मार्गदर्शन में पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी किया। संगम क्षेत्र में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित धीरज शर्मा बताते हैं कि 27 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत प्रतिपदा श्राद्ध के साथ होगी। पहले दिन उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनका निधन किसी भी वर्ष हिंदू पंचांग की प्रतिपदा तिथि को हुआ हो। संगम पर श्राद्ध कर्म से पहले क्षौर कर्म और स्नान किया जाता है।
इसके बाद पुरोहित मंत्रोच्चार के बीच यजमान से गोत्र और पूर्वजों के नाम का संकल्प कराते हैं। कुश के माध्यम से पितरों का आवाहन कर जौ के आटे, चावल, काले तिल, घी और शहद से पिंड बनाए जाते हैं। तर्पण के बाद पिंडों का संगम में विसर्जन किया जाता है। पंचबलि और ब्राह्मण भोजन के साथ कर्मकांड पूरा होता है। श्राद्ध के लिए दोपहर का समय प्रमुख माना गया है। कुतप काल में पिंडदान और तर्पण को विशेष महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें