जल्द ही लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्टशन एक्ट व बीमा व मेडिकल बीमा
बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने जिला बार एसोसिएशन से हड़ताल न करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि हमारी सरकार से दो ही मांग है। एक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और दूसरा वकीलों के लिए बीमा व मेडिकल क्लेम लागू करना। बताया कि जल्द ही सरकार इसे लागू करने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि बिना मानक लॉ कॉलेज बड़ी संख्या में खुल गए हैं। इनसे सिर्फ डिग्रियां बांटी जा रही हैं। इन कॉलेजों पर अंकुश न लगाया गया तो न्यायिक पेशे का स्तर और गिर जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूति विवेक कुमार बिड़ला, न्यायमूर्ति अश्विनी मिश्र, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति शेखर बी शर्राफ, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव, महानिबंधक राजीव भारती, जिला जज संतोष राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय व उपाध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान हरिशंकर, इमरान मसूद खान, अमरेंद्र नाथ सिंह, अजय यादव, देवेंद्र मिश्र नगरहा, प्रदीप कुमार सिंह, अंकज मिश्रा, प्रशांत सिंह अटल, अखिलेश कुमार अवस्थी, जानकी शरण पांडेय, दीपक चतुर्वेदी, अपूर्व कुमार शर्मा चेयरमैन कार्यकारिणी परिषद बीसीआई, अमित वैद्य सदस्य बीसीआई, रामप्रसाद सिंघानिया सदस्य बार कौंसिल राजस्थान, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष बार कौंसिल उत्तराखंड आदि मौजूद रहे।