फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रयागराज एक्सप्रेस की बादशाहत बरकरार, कमाई में नंबर वन, 2023 में 11 लाख से अधिक यात्रियों ने किया था सफर

Thu, 28 Mar 2024 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल से कुल 76 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होती है। जबकि यहां से 250 जोड़ी से ज्यादा ट्रेनें दूसरे जोन की गुजरती हैं। अभी हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के हिसाब से फिलहाल कमाई के हिसाब से एनसीआर की नंबर वन ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस ही है।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे ( एनसीआर) की वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की बादशाहत वर्ष 2023 में भी कायम रही। कमाई के हिसाब से प्रयागराज एक्सप्रेस बीते वर्ष नंबर वन रही। इस दौरान ट्रेन से रेलवे को एक वर्ष में 83.53 करोड़ रुपये की आय हुई। वहीं दूसरे स्थान पर प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस रही।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल से कुल 76 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होती है। जबकि यहां से 250 जोड़ी से ज्यादा ट्रेनें दूसरे जोन की गुजरती हैं। अभी हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के हिसाब से फिलहाल कमाई के हिसाब से एनसीआर की नंबर वन ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस ही है। जनवरी से दिसंबर 23 की अवधि में प्रयागराज एक्सप्रेस में 11.27 लाख यात्रियों ने सफर किया।

इस दौरान रेलवे को 83.53 करोड़ रुपये की आय हुई। यहां से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में 42.61 करोड़ रुपये एवं वहां से आने वाली ट्रेन से रेलवे को 40.92 करोड़ रुपये की आय हुई। वर्ष 2022 में रेलवे को प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस से 40 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन पहली बार 39 वर्ष पूर्व 16 जुलाई 1984 में हुआ था। कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो इसके निरस्त होने के मौके भी अन्य ट्रेनों की तुलना में काफी कम हैं। यहां से दिल्ली जाने वाले अधिकतर लोग प्रयागराज को तरजीह देते हैं। वर्तमान समय में इस ट्रेन की प्रतिदिन की औसतन कमाई 22.73 लाख रुपये की है।

कमाई में टॉप फाइव से कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस बाहर

कोरोना के पूर्व कमाई के हिसाब से एनसीआर में कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस पहले नंबर पर थी, लेकिन अब शताब्दी टॉप फाइव से भी बाहर हो गई है। वर्ष 2022 में कानपुर शताब्दी कमाई केे हिसाब से चौथे नंबर पर थी, लेकिन अब वह छठे स्थान पर आ गई है। वर्ष 2023 में कानपुर शताब्दी से 46.44 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं सप्ताह में चार दिन चलने वाली प्रयागराज- नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस अब दूसरे स्थान पर है।

हमसफर एक्सप्रेस ने वर्ष 2023 में 56.39 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी तरह तीन दिन आनंद विहार जाने वाली हमसफर ने 40.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अगर इन दोनों हमसफर एक्सप्रेस के कमाई के आंकड़़े को जोड़ लिया जाए तो वह 96.89 करोड़ हो जाएगा। इस हिसाब से हमसफर कमाई के मामले में प्रयागराज एक्सप्रेस से आगे हो जाएगी, लेकिन इन दोनों ही ट्रेनों के नंबर एवं गंतव्य स्टेशन अलग हैं, इस वजह से दोनों को अलग-अलग ट्रेन माना जाता है।

एनसीआर में कमाई के लिहाज से वर्ष 2023 की टॉप ट्रेनें

ट्रेन का नाम - कमाई


प्रयागराज एक्सप्रेस - 83.53 करोड़
प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर - 56.39 करोड़
प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो - 52.74 करोड़

कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति - 52.91 करोड़

प्रयागराज-बीकानेर - 50.16 करोड़
कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी - 46.44 करोड़
सूबेदारगंज-देहरादून - 46.32 करोड़

प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर - 40.50 करोड़

रयागराज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस - 37.38 करोड़
प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट - 36.78 करोड़
विज्ञापन

प्रयागराज होकर चलेगी नई दिल्ली-पटना स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। बृहस्पतिवार 28 मार्च को स्पेशल ट्रेन संख्या 04096 नई दिल्ली से शाम 7.05 बजे चलकर सुबह 5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुचेंगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 5.20 बजे यहां से रवाना होगी जो दोपहर 12.50 बजे पटना पहुंच जाएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 20 एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें