prayagraj news : किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : prayagraj
इन सपा नेताओं की हुई गिरफ्तारी
समाजवार्टी पार्टी के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष के साथ जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई इसमें अनिल यादव, विजय यादव, जय सिंह यादव, सौरभ देव, अरुण यादव, महबूब उस्मानी, महेंद्र पाल, सुधीर निषाद, लाल जी यादव, पंकज कुमार बिंद, टीपू सुल्तान, महावीर यादव, रेहान अहमद, राम मूरत सिंह यादव, सत्य भामा मिश्रा, मंजू पाठक, मंजू यादव, संदीप पटेल, मयंक यादव, आदिल हमजा, रत्नेश, अखिलेश गुप्ता, नाटे चौधरी, संत लाल वर्मा, रविंद्र यादव समेत 60 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसान यात्रा निकालने का दावा
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने दावा किया कि पुलिस, प्रशासन के भारी दबाव के बावजूद जिले में मेजा, हंडिया, प्रताप पुर, फूलपुर, सोरांव, फाफामऊ, बारा, कोराव, करछना समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर किसान यात्रा निकाली गई। इन यात्राओं में काफी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।