फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज के हित की जो बात करेगा उसे ही मिलेगा समर्थन : कुलदीप सोनी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सराफा मंडल के व्यापारियों की बैठक सोमवार को चौक क्षेत्र में हुई। स्रोत... सराफा मं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सराफा मंडल के विस्तार और मजबूती को लेकर सराफा कारोबारियों की बैठक में सोमवार को अहम निर्णय लिया गया। सराफा मंडल के संस्थापक कुलदीप सोनी ने कहा कि हमारा समाज बंटेगा नहीं, जो भी राजनीतिक दल हमारे हितों की बात करेगा, संगठन उसी का साथ देगा।
विज्ञापन

नेताओं ने राजनीतिक दलों पर व्यापारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज अब राजनीतिक भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। पंकज सोनी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने सिर्फ स्वर्णकारों के वोट का इस्तेमाल किया है और समस्याओं की अनदेखी की।
रवि वर्मा ने कहा कि सर्राफा व्यवसाय में 23 फीसदी सोनार समाज के साथ 77 फीसदी अन्य कारोबारियों का भी सहयोग है, जिनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। विशाल वर्मा ने कहा कि समाज अब जागरूक और एकजुट हो चुका है। बैठक में अशोक कुमार, गनेशी वर्मा, हरीश वर्मा, अनिल वर्मा, राम मोहन शर्मा, सुधीर वर्मा और शिवम सोनी सहित कई पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें