रविवार को बाजारों में पहले ज्यादा लोग खरीददारी को पहुंचे। कुछ लोग यूं ही निकले। धूप निकलने के कारण ही शहर के कुछ लोग माघ मेला में पहुंचे और रेत में बैठकर आनंद लिया। अभी तक सिर्फ कल्पवासियों के सहारे ही मेला चल रहा था।
पिछले तीन दिनों से धूप निकलने पर सर्दियों से मुरझाए चेहरों पर रौनक दिख रही है। सर्द हवाओं का असर पर कम रहा। सोमवार को काफी लोग पार्कों और छतों पर नजर आए। हालांकि, सुबह कोहरा रहा। लेकिन नौ बजे तक छंट गया था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में धूप निकलेगी। ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को बाजारों में पहले ज्यादा लोग खरीददारी को पहुंचे। कुछ लोग यूं ही निकले। धूप निकलने के कारण ही शहर के कुछ लोग माघ मेला में पहुंचे और रेत में बैठकर आनंद लिया। अभी तक सिर्फ कल्पवासियों के सहारे ही मेला चल रहा था।
सोमवार अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्री विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि दिन का तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा, सर्द हवाएं कम होंगी, कोहरा भी घटेगा। रात का तापमान बढ़ते ही ठंड कम होने लगेगी।
विज्ञापन
सावधानी भी जरूरी
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. मनोज माथुर का कहना है कि मौसम में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। लोगों को चाहिए कि वह ठंडे और गर्म से बचें। ठंडी पेय व खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड से बचें।