फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच, इलाज संग ऑपरेशन की सुविधा नि:शुल्क, पंजीकरण 100 के पार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर आई लाइफ लाइन एक्सप्रेस तक नहीं पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से आने-जाने की मुफ्त सेवा, मरीजों के लिए भोजन, रुकने की भी व्यवस्था
प्रयागराज। हड्डी टूटी है, दांत में दर्द है, मधुमेह रोगी हैं या होंठ या तालू जुड़े हैं, सूबेदारगंज स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइफ लाइन एक्सप्रेस में ये ही नहीं आंख, नाक, कान, गला संबंधी या अन्य बीमारियों का इलाज, जांच और ऑपरेशन नि:शुल्क किया जा रहा है। हैरत की बात है कि 18 दिसंबर से आधुनिक चिकित्सा सेवा देने वाले इस ट्रेन में बनाए गए इस चलते फिरते अस्पताल में अपेक्षा के अनुरूप मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पचास से अधिक मरीजों ने पंजीकरण नहीं कराया है। किसी भी दिन आंकड़ा सौ के पार नहीं गया है।
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर 18 दिसंबर को लाइफ लाइन एक्सप्रेस यानी ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल का उद्घाटन किया गया। पहले दो से चार दिन लोग इसे देखने ज्यादा जुटे, इलाज कराने में लोगों ने उत्साह नहीं दिखाया। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पंजीकरण कराने में दिक्कत की बात सामने आई है। लोगों के मुताबिक पंजीकरण सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक ही होता है। अलग-अलग मर्जों का इलाज निर्धारित दिनों में विशेषज्ञों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास यह है कि इस लाइफ लाइन एक्सप्रेस में सभी बीमारियों का परीक्षण, जांच, इलाज और जरूरतमंदों का ऑपरेशन बिल्कुल नि:शुल्क है। लोगों को सिर्फ पंजीकरण कराना है और साथ में पहचान पत्र लाना है। मरीजों के लिए 108 एंबुंलेंस की भी व्यवस्था है। ऑपरेशन के लिए चिह्नित मरीजों के रहने और भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था है। ऐसे में मरीजों का न आना विशेषज्ञों को मायूस कर रहा है, जबकि शहर के एसआरएन, बेली, काल्विन अस्पतालों में इन दिनों सामान्य रोग से पीड़ितों की भरमार है। ओपीडी में भीड़ जुट रही है।
0 शुक्रवार को ईएंडटी के 50 ऑपरेशन
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में शुक्रवार को ईएंडटी विशेषज्ञों ने 50 मरीजों का ऑपरेशन किया। इसमें अधिकांश कान के पर्दे की बीमारियों से पीड़ित मरीज रहे।
0 मिरगी का परीक्षण 29 तक
और दांतों का परीक्षण 31 से
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में मिरगी के रोगियों का परीक्षण 28 और 29 दिसंबर को तथा दांतों का परीक्षण और उपचार 31 दिसंबर से आठ जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें