students handover memorandom raising computer teacher recruitment issue
प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों के पद सृजित कर चयन बोर्ड से भर्ती कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन यूपी बोर्ड सचिव के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मांग करने वाले अभ्यर्थी नरेंद्र मिश्रा, अजरूद्दीन, अमित सिंह, हिमांशु शुक्ला, राजेन्द्र यादव, प्रवीण, गौरव, दीप चंद्र प्रजापति शामिल रहे।
अनिल सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड में 2000 से ही कंप्यूटर विषय पाठ्यक्रम में है, लेकिन सरकारी उपेक्षा के चलते कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी। कंप्यूटर अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर जल्द कंप्यूटर विषय को शामिल करने और कंप्यूटर शिक्षक के पदों को विज्ञापित करने का निर्णय नहीं लिया गया तो अभ्यर्थी न्यायालय में जाने को विवश होंगे।