फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के लिए जुटे प्रदेश भर से अभ्यर्थी, आयोग में प्रदर्शन

विज्ञापन
Students demonstrated at UPPSC demanding for lt grade result - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
  • यूपीपीएससी के सचिव से हुई वार्ता, पर नहीं मिला ठोस आश्वासन
  • आज वाराणसी के एसएसपी से मिलेंगे एलटी ग्रेड भर्ती के अभ्यर्थी

प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश भर से अभ्यर्थी मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने जुटे और धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की आयोग के सचिव से वार्ता भी हुई, लेकिन उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। अभ्यर्थी अब बुधवार को वाराणसी के एसएसपी से मिलने जाएंगे।

विज्ञापन



आयोग के बाहर सुबह अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। आयोग में इंटरव्यू चल रहा है, सो आयोग अध्यक्ष इंटरव्यू में व्यस्त थे। ऐसे में सचिव जगदीश और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच रिजल्ट को लेकर वार्ता हुई। सचिव ने कहा कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पेपर आउट प्रकरण पर वाराणसी के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी गई, ताकि यह तय हो सके कि जिस पेपर के आउट होने की बात कही जा रही है, वह 50 छात्रों के अलावा किसी अन्य को मिला था या नहीं।



हालांकि, कुछ दिनों पहले अध्यक्ष ने भी अभ्यर्थियों से वार्ता के दौरान यही बात कही थी। सचिव से बातचीत के बाद अभ्यर्थियों ने तय किया कि इस बात आश्वासन नहीं, रिजल्ट पर ही मानेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि बुधवार सुबह एलटी ग्रेड के शिक्षक भर्ती वाराणसी के लिए रवाना होंगे और वहां के एसएसपी से मिलकर मांग करेंगे कि मामले की जांच कर रही एसटीएफ तत्काल चार्जशीट दाखिल करे ताकि उहापोह की स्थिति खत्म हो। सचिव से वार्ता के दौरान विक्की खान, अनिल उपाध्याय, शेर सिंह, अपर्णा पांडेय, मीनाक्षी कुशवाहा एवं धनंजय कुशवाहा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें