फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा देते एक पकड़ा गया

विज्ञापन
up boar: munna bhai arrested
विज्ञापन

मांडा। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में पहली पाली में मांडा चिलबिला के फतेहबहादुर सिंह इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या दो में दूसरे की जगह परीक्षा देते लालबाबू पुत्र राम नेवढ़िया मेजा को पकड़ा गया। केंद्र पर कॉपी औ पेपर बांटे जाने के आधे घंटे बाद केन्द्र व्यवस्थापक ने दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह स्वतंत्रता सेनानी राजाराम यादव कॉलेज बरहाकलां विद्यालय के बबलू पुत्र केवला प्रसाद अमिलिया कलां की जगह परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन



फतेहबहादुर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सत्य प्रकाश सिंह की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित आरोपी को गिफ्तार कर थाने ले आए। मामले में एसओ मांडा ने बताया कि प्रधानाचार्य के तहरीर पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।



जमुनीपुर में दो नकलची पकड़े गए
हनुमानगंज। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज जमुनीपुर सराय इनायत परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रजत चंद्र श्रीवास्तव ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में रस्टीकेट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें