फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर छात्र का मोबाइल लूटा

विज्ञापन
Student's mobile robbery
विज्ञापन
तमंचा सटाकर लूट लिया छात्र का मोबाइल
विज्ञापन

एजी ऑफिस पर लगातार दूसरे दिन लूट की वारदात
एक दिन पहले भाजपा पार्षद से लूटी थी नगदी, मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में बेखौफ बाइकसवार बदमाशों का आतंक जारी है। एजी ऑफिस के पास लगातार दूसरे दिन लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां छात्र सुधांशु सिंह को तमंचा सटाकर मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
सुधांशु सिंह एजी ऑफिस के पास किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार रात 12 बजे के करीब वह खाना खाने के बाद पैदल ही कमरे की ओर लौट रहा था। अभी वह घर की गली के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से बाइकसवार दो बदमाश आ धमके। वह कुछ समझता इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उसे तमंचा सटा दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। फिर गालियां देते हुए धमकाया और भाग निकले। घर पहुंचकर भुक्तभोगी छात्र ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग देर रात तक हासिल नहीं हुआ। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। भुक्तभोगी ने बताया कि बदमाश अपाचे बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले पार्षद से हुई थी लूट
एजी ऑफिस के पास लगातार दूसरे दिन लूट की वारदात हुई। एक दिन पहले ही यहां भाजपा पार्षद रतन दीक्षित के साथ तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश 2700 रुपये व तीन मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। पुलिस इन बदमाशों को अभी पकड़ नहीं पाई थी कि सोमवार को फिर वारदात हो गई। जानकारी अफसरों को हुई तो उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कराई। देर रात तक बदमाशों की तलाश होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें