फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष अस्पताल में, अन्य अनशनकारी भागे

Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने की मांग को लेकर छात्रसंघ पांच दिनों से आमरण अनशनरत छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह को रविवार देररात पुलिस ने एबुंलेंस से अस्पताल में भर्ती करा दिया। यूनियन हाल गेट पर पुलिस बल के मौजूदगी की आहट पाकर अध्यक्ष के साथ अनशन पर बैठे उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री सिद्घार्थ सिंह गोलू, अजीत यादव विधायक, संदीप साहू और अस्पताल भागकर दोबारा अनशन पर बैठे मानस शर्मा फरार हो गए। अध्यक्ष ने शनिवार रात की तरह खुद क ो अपने कमरे में कैद कर लिया। लेकिन पुलिस ने अध्यक्ष को कमरे से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। जहां उनका इलाज शुरू हो गया है। अध्यक्ष की हालत नाजुक थी। 
विज्ञापन


देररात लगभग सवा 1 बजे एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी, सीओ सेकेंड आलोक मिश्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल यूनियन हाल पर पहुंच गया। विवि प्रशासन और जिला प्रशासन के अफसर भी मौजूद रहे। पुलिस के आने की आहट से ही अनशन कर रहे छात्रनेता बाउंड्रीवाल फांदकर फरार हो गए। अध्यक्ष ऋचा सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मंत्रणा के बाद महिला पुलिस को अध्यक्ष को बाहर निकालने के लिए कहा गया। पुलिस ने दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूट गई। हल्के विरोध के बीच पुलिस एंबुलेंस से अध्यक्ष को बेली अस्पताल ले गई। पुलिस छात्रसंघ अध्यक्ष को एसआरएन में भर्ती कराना चाहती थी। लेकिन छात्रों के विरोध के चलते फिलहाल बेली अस्पताल में अध्यक्ष का इलाज होने लगा। देररात तक पुलिस अध्यक्ष को एसआरएन में भर्ती करा दिया गया। 
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष को एंबुलेंस से बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां से एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अन्य अनशनकारी फरार हो गए हैं। ---राजेश कुमार एसपी सिटी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें