फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गया छात्र तीन दिन बाद भी नहीं लौटा घर

विज्ञापन
prashant tiwari
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

स्कूल गए दो छात्र लापता, तीन दिन बाद भी नहीं लौटा घर
0 परेशान परिजनों ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
प्रयागराज। धूमनगंज स्थित शांतिदेवी मेमोरियल स्कूल में दसवीं के दो छात्र लापता हो गए। तीन दिन बाद भी दोनों घर वापस नहीं लौटे। कई जगह तलाश के बाद भी उनके न मिलने पर परिजनों ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के गंगानगर मोहल्ला निवासी राजेश तिवारी घर के पास ही एक छोटी दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया उनका बड़ा लड़का प्रशांत सोमवार को स्कूल गया था लेकिन लौटकर घर नहीं आया। राजेश के मुताबिक स्कूल में टीचर ने प्रशांत और लोकेश को शरारत करने पर टोका था और अभिभावक को बुला लाने के लिए दोनों को घर भेज दिया। स्कूल से दोनों बाहर निकल आए लेकिन उसके बाद उनका कहीं पता नहीं चला। शाम तक जब दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तब घरवाले परेशान हो गए। उन्होंने स्कूल पहुंचकर पूछताछ की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने दोनों लापता छात्रों की आसपास के मोहल्लों में भी तलाश की लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले। परिजनों का कहना है कि दोनों छात्र मोबाइल राजेश की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें