फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घूरपुर में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र की वंदे भारत ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 18 Nov 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
घूरपूर -मृतक छात्र मो.यजदान की फाइल फोटो
विज्ञापन
सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल इरादतगंज में पढ़ने वाले कक्षा तीन के छात्र की मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा स्कूल के सामने से गुजरने वाली मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर हुआ। घटना के बाद भीड़ ने स्कूल पर पथराव कर तोड़फोड़ किया। छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घनश्यामदास करमा निवासी मुस्तकीम आलम अपने बेटे मोहम्मद यजदान (9) को उसके स्कूल सेंट मेरी कॉन्वेंट में स्वयं छोड़ने गए थे। बेटे को छोड़कर इरादतगंज बाजार में ही थे कि हल्ला मचा कि कोई छात्र ट्रेन से कट गया है। भागते हुए ट्रैक पर पहुंचे तो सामने बेटे का शव पड़ा था। वह बदहवास होकर गिर पड़े। देखते-देखते रेलवे ट्रैक के पास भीड़ जमा हो गई।
मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि स्कूल पहुंचने पर मात्र तीन मिनट की देरी पर उसे प्रताड़ित किया और स्कूल से लौटा दिया गया। इससे आहत होकर बच्चे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। इस दौरान कक्षाओं में मौजूद छात्र-छात्राएं सहम कर रोने-चिल्लाने लगे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। लेकिन, जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो लोग अड़ गए और कहने लगे कि प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर ही शव उठने देंगे। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। थानाध्यक्ष घूरपुर हरिकेश सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले आया गया है।
रोज-रोज जान जोखिम में डालते हैं अभिभावक और बच्चे
स्कूल में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चे प्रतिदिन मुंबई-हावड़ा ट्रैक पार कर स्कूल आते-जाते हैं। उनके परिजन भी उन्हें रेलवे ट्रैक तक छोड़कर वापस लौट जाते हैं। उसी जगह पुलिस की पिकेट भी है लेकिन कोई रोकता-टोकता नहीं। जबकि सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर इरादतगंज रेलवे अंडरब्रिज है।
मंगलवार को छात्र मो.यजदान स्कूल आया ही नहीं। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके आने-जाने का रिकॉर्ड ही नहीं है। घटना स्कूल आते समय ही हुई है। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के आरोप बेबुनियाद है।
आशीष रंजन, प्रिंसिपल, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल
वादी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्रबंधक और प्रिंसिपल सहित अध्यापकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। बाकी जांच चल रही वीडियो फुटेज आदि देखने के बाद जो भी साक्ष्य मिलेगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
-अब्दुस सलाम खान एसीपी कौंधियारा

ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
सेंट मेरी स्कूल के सामने छात्र के ट्रेन से कटने की घटना सुबह 8:50 बजे ट्रेन संख्या 26506 खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस से हुई। दुर्घटना के बाद ट्रेन 9:05 तक वहीं पर खड़ी रही। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेल कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 22553 मुंबई लोकमान्य तिलक को कटैया डांडी रेलवे स्टेशन पर भी रोक लिया गया था। इरादतगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र रेलवे ट्रैक साफ करा लिया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही कम प्रभावित हुई।

घूरपूर -मृतक छात्र मो.यजदान की फाइल फोटो

घूरपूर -मृतक छात्र मो.यजदान की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें