तीनों विधानसभा को कवर करने का बनाया जा रहा लक्ष्य
तब रोड शो के जरिए दो विधानसभा कवर हुईं, जबकि शहर पश्चिम में अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बार प्रयागराज की तीनों विधानसभा क्षेत्र रोड शो के जरिए कवर करने लक्ष्य है। लेकिन तीनों विधानसभा में रोड शो लाने के लिए कम से कम रोड शो का दायरा आठ से दस किमी होना चाहिए।
इस वजह से पार्टी में उहापोह की स्थिति है कि इसकी लंबाई कितनी रखी जाए। पिछले बार रोड शो में अल्लापुर, अलोपीबाग के बाद भीड़ कम जुटी थी। उसके बाद कोठापार्चा से ही उसमें भीड़ जुटी। इस वजह से चर्चा यह भी है कि रोड शो कोठापार्चा डाटपुल चौराहे से शुरू कर पुरानी जीटी रोड से बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, लोकनाथ, कोतवाली, खुल्दाबाद तक ले जाया जाए।
ऐसे में अमित शाह की शहर उत्तरी में एक सभा भाजपाइयों को करवानी होगी। वहीं अगर तीनों विधानसभा में इसे ले जाना है तो उसका संभावित रूट अल्लापुर लेबर चौराहा, बैरहना, कोठापार्चा, बहादुरगंज, लोकनाथ, खुल्दाबाद, सुलेम सराय तक रहेगा।
यह रूट तकरीबन दस किमी का है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि रोड शो का फाइनल रूट सोमवार को निर्धारित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अमित शाह की कोरांव और फाफामऊ विधानसभा में एक-एक जनसभा भी प्रस्तावित है।
जगह-जगह रहेंगे स्वागत मंच, भगवामय रहेगी रोड
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 22 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे। इस दौरान रोड शो मार्ग को पूरी तरह से भगवा मय करने की तैयारी चल रही है। प्रयागराज महानगर के सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के व्यापारियों के द्वारा गृह मंत्री का तमाम स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।