फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आंधी और बारिश से जमींदोज हुई गेहूं की फसल, किसानों में छाई मायूसी

Sat, 04 Apr 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा के बागों में शुक्रवार को आयी आंधी से बिखरे टीकोरेमऊआइमा में भीगे गेहूं के बोझ - फोटो : samvad
विज्ञापन
इलाके में शुक्रवार को सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दोपहर में अचानक तेज आंधी के बाद बारिश होने से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ। वहीं आंधी ने कटाई के लिए तैयार गेहूूं की फसलों को जमींदोज कर दिया। इसे लेकर किसानों में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन


सोरांव तहसील गेहूं उत्पादन में अग्रणी है। शुक्रवार को अचानक तेज आंधी और बारिश ने रबी की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। इलाके के किसानों ने जहां सरसों की कटाई कर लिया है, वहीं गेहूं की 20 से 25 फीसद किसानों ने ही कटाई की है। कुछ किसानों ने तिरपाल डाल कर खलिहान में तैयार उपज को सुरक्षित करने की कोशिश की।

मातपुर गांव के किसान विजय गौतम ने बताया कि उनकी सरसों व गेहूं की फसल कट कर खलिहान में रखी थी। अचानक हुई बारिश से खराब हो गई। कटभर पेरवेजपुर गांव के किसान शिवप्रसाद प्रजापति ने बताया कि उनकी दो बीघे गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार थी। इधर, बारा में हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई के समय हुई बारिश से न केवल फसल को नुकसान पहुंचा है बल्कि पैदावार भी प्रभावित हो सकती है। क्षेत्र के किसान राजू शुक्ला, संजय कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं के दानों की चमक कम हो जाती है और बाजार में दाम कम हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं नवाबगंज में तेज हवाओं के साथ बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। किसानों के मुताबिक उत्पादन के अलावा गेहूं की कटी हुई फसल के दाने काले पड़ जाएंगे। वहीं तिलई बाजार में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से खेतों में गेहूं की मड़ाई अधर में लटक गई है। किसान फसलों को तिरपाल से ढक कर बचाने में लगे रहे। वहीं प्रतापपुर में दोपहर में आंधी-बारिश से किसानों का भूसा भीग गया। किसान राम निरंजन और अशोक ने बताया कि अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें