प्रधान के घर सारस मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को शिकायत के बाद नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने प्रधान तौहीद के घर दबिश दी। घर से पिंजड़े में बंद सारस मिला। जिसे बरामद करने के बाद पुलिस की सूचना पर पहुंचे रेंजर महेंद्र मौर्या सारस को चिलबिला वन विभाग के कार्यालय भेजा। नगर कोतवाल ने बताया कि रेंजर की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।