फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पूर्व सांसद रेवती रमण के बयान से ब्लॉक प्रमुखों में हड़कंप, सीएम योगी से की मुलाकात, यह है मामला

Wed, 26 Jun 2024 10:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा के बीडीसी सदस्यों के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का दामन थाने वाले जिले के तमाम ब्लॉक प्रमुखों ने सीएम योगी से मुलाकात की है। कुछ दिन पहले पूर्व सांसद रेवती रमण ने एक बयान जारी करके कहा था कि सपा के सहयोग के प्रमुख बनने के वाले भाजपा नेताओं को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
कुंवर रेवती रमण सिंह, पूर्व सांसद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह द्वारा दिए गए बयान कि सपा समर्थन से बने ब्लॉक प्रमुख नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें उसे लेकर भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। यमुनापार में रेवती रमण का यह बयान सुर्खियों में बना हुआ है। इसके बाद से ही भाजपा में हलचल तेज हो गई है। बीते दस दिन के दौरान करछना से भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद दो बार सीएम योगी से मुलाकात कर चुके हैं।

विज्ञापन


रविवार को भी वह भाजपा नेता अशोक सिंह संग कई ब्लॉक प्रमुखों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। मुलाकात के बाद पीयूष ने कहा कि सीएम ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। दरअसल नौ जून को ही पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह से यमुनापार के कुछ प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुलाकात की।

तब रेवती ने उनसे कहा कि सपा के समर्थन से बने ब्लॉक प्रमुखों को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो आप लोग ऐसे सभी ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएं, मैं उसका समर्थन करुंगा। रेवती का यह बयान राजनैतिक गलियारे में छा गया।

विज्ञापन

दो बार सीएम से मिल चुके हैं विधायक और प्रमुख

इसके बाद ही विधायक पीयूष रंजन निषाद करछना ब्लॉक प्रमुख कमलेश द्विवेदी संग 14 जून को सीएम योगी से लखनऊ में मिले। इस मुलाकात के बाद विधायक एक बार फिर रविवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास सीएम आवास कुछ ब्लॉक प्रमुखों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख खासकर ब्राह्मणों के उत्पीड़न के बारे में बताया। कहा कि भाजपा के खिलाफ माहौल बनाकर यह प्रयास किया जा रहा है कि पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों को उनके पद से हटाया जाए ।

इसके लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए । विधायक ने मुलाकात के बाद बताया कि उन्हें सीएम ने आश्वासन दिया है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। सीएम से मुलाकात करने वालों में कौंधियारा ब्लाक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा, मांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार सिंह, मेजा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा, करछना के ब्लॉक कमलेश दुबे ,मुकेश कोल, अनिल पटेल, प्रेम कुमार सिंह लल्ले मौजूद रहे।

विज्ञापन

इन ब्लॉक प्रमुखों पर मंडरा रहा है खतरा
 
सपा के बीडीसी सदस्यों के दम पर ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद भाजपा का दामन थाने वाले जिन ब्लॉकों में अविश्वास का खतरा मंडरा रहा है उनमें करछना, चाका, मांडा, कोरांव, मेजा और कौंधियारा ब्लाक शामिल हैं। इनमें से कई ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पत्र पर बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। अपनी कुर्सी बचाने के यह ब्लॉक प्रमुख मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के यहां का चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें