फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों को मिले राज्य कर्मचारी का दर्जा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइयों को मिले राज्य कर्मचारी का दर्जा, प्रदर्शन
विज्ञापन

0 बरसात में भी धरना देने के लिए जुटे रसोइए, प्रदेश सरकार से की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन से संबद्ध ऐक्टू के राज्यव्यापी आह्वान पर रसोइए सिविल लाइंस में धरना स्थल पर प्रदर्शन के लिए जुटे। प्रदर्शन के दौरान सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश मिल डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला संयोजक नीलम निषाद ने कहा कि रसोइयों को देने के लिए सरकार के पास कुछ नही है। मात्र 500 रुपये भत्ते की बढ़ोत्तरी की घोषणा की गईं है, जो परिवार चलाने के लिए बहुत ही कम है। वह भी समय से नहीं मिलता। इतना ही नहीं, स्कूलों में रसोइयों से झाड़ू-पोछा और शौचालय तक भी साफ करवाया जाता है। धरने का समर्थन करते हुए ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कमल उसरी ने कहा कि कोरोना संकट के समय इन्हीं रसोइयों ने क्वारंटीन सेंटरों पर अपने जीवन की परवाह किए बगैर रातदिन भोजन बनाया। सरकार को इन्हें कोरोना वारियर्स का सम्मान देते हुए सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे। प्रदर्शन में मंजू देवी ,गोदावरी, रेणु मीरा, रोजी, प्रदीप ओबामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति ही सबसे बड़ी शिक्षक: डॉ. प्रदीप
प्रयागराज। जिला विज्ञान क्लब की ओर से मंडल स्तरीय दो दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के जिला विज्ञान कोऑर्डिनेटर और विभिन्न विद्यालयों के नवाचारी छात्र तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षक और अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्य वक्ता सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव रहे। उन्होंने बताया कि प्रकृति सबसे बड़ी शिक्षक है। वैज्ञानिकों का परिचय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के नवाचार अधिकारी डॉ. संदीप द्विवेदी ने कराया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक तथा कार्यशाला के मंडल प्रभारी डॉ. लाल जी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें