प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा में 54 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2019 में 54.46 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा रविवार को लखनऊ और प्रयागराज के 12 केंद्रों में सुबह एक सत्र में 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की गई।
प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक के 271 पदों पर भर्ती के लिए 5846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3184 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयागराज के चार केंद्रों में परीक्षा के लिए पंजीकृत 1917 अभ्यर्थियों में से 1112 और लखनऊ के आठ केंद्रों में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 3929 अभ्यर्थियों में 2027 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।