फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स भर्ती : आयोग ने हस्ताक्षर और फोटो की त्रुटि दूर करने का दिया मौका 

Wed, 23 Feb 2022 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टॉफ नर्स पुरुष के 558 पदों के लिए मूल विज्ञापन 12 जनवरी 2017 को जारी हुआ था। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2017 थी। लेकिन मामला हाईकोर्ट में चले जाने के चलते भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। 21 जनवरी 2022 को आयोग की ओर से इसका पुनर्विज्ञापन जारी किया गया।
विज्ञापन
uppsc - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की स्टॉफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा-2017 (पुनर्विज्ञापित-2022) में आवेदन करने वाले लगभग ढाई सौ अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर में त्रुटि की है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को फिर से एक मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थियों का विवरण आयोग की वेबसाइट पर है। ये अभ्यर्थी दो मार्च तक आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर की त्रुटि सुधार कर पुन: आवेदन अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन




स्टॉफ नर्स पुरुष के 558 पदों के लिए मूल विज्ञापन 12 जनवरी 2017 को जारी हुआ था। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2017 थी। लेकिन मामला हाईकोर्ट में चले जाने के चलते भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। 21 जनवरी 2022 को आयोग की ओर से इसका पुनर्विज्ञापन जारी किया गया।



साथ ही यह कहा गया कि पूर्व आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित थी। इसके लिए 25 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जिसमें से लगभग 250 अभ्यर्थियों के आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर में त्रुटि है। 

विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन देंगे एपीएस भर्ती के अभ्यर्थी 
प्रयागराज। अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा के प्रतियोगी छात्र दीपक कुशवाहा ने बुधवार को आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन देकर 25 फरवरी को मिलने का समय मांगा है। उनका कहना है कि अभ्यर्थी अपर निजी सचिव भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर 25 फरवरी को आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन देंगे।



बड़ी संख्या में प्रतियोगी ज्ञापन देकर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग करेेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले नौ साल से इस भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा भर्ती के इंतजार में खत्म हो गई। 
विज्ञापन

यूपी टीईटी परीक्षा 2021 की संशोधित उत्तरकुंजी नहीं हुई जारी 
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की संशोधित उत्तरकुंजी निर्धारित तिथि 23 फरवरी को नहीं जारी हो सकी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 



सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी समयसारिणी के मुताबिक 23 फरवरी को यूपी टीईटी परीक्षा 2021 की संशोधित उत्तरकुंजी जारी होनी थी। 25 फरवरी को परिणाम आना था। लेकिन इसी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई।




इसके चलते सचिव पीएनपी से परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर शासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन शासन की ओर से अब तक कोई निर्देश नहीं मिला। इसके चलते संशोधित उत्तरकुंजी नहीं जारी की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें