फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आगरा व वित्त नियंत्रक पुलिस मुख्यालय लखनऊ तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसएसपी आगरा बब्लू कुमार व वित्त नियंत्रक पुलिस मुख्यालय लखनऊ को अवमानना नोटिस जारी कर तलब किया है। हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर अवमानना आरोप निर्मित करने के लिए 24 फरवरी को दोनों अधिकारियों को हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल उदय वीर सिंह की अवमानना याचिका पर दिया है।
विज्ञापन

याचिका पर अधिवक्ता बी एन सिंह राठौर ने बहस की। इनका कहना है कि कोर्ट ने याची को सेवा निवृत्ति परिलाभों के भुगतान का निर्देश दिया था। उस आदेश के खिलाफ सरकार की विशेष अपील भी खारिज हो गई। जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सुप्रीमकोर्ट का कोई अंतरिम आदेश न होने के बावजूद आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें