पहली बार ऐसा मामला पकड़े जाने पर अफसर सक्रिय हुए। यह परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर तक तीन पाली में होनी है। 26 सितंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू होंगे। आयोग के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि एआई की मदद से देशभर के 400 साॅल्वर चिह्नित किए गए हैं।इसमें से 261 साॅल्वरों ने प्रयागराज जोन में 598 आवेदन किए हैं। इन सभी के आवेदन रद्द कर दिए गए। यह लोग प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।
ऐसे पकड़े गए साॅल्वर
एसएससी ने इसी वर्ष 17 फरवरी को नई वेबसाइट लाॅन्च की। इसके बाद से ऑनलाइन आवेदन लाइव फोटो से होने लगे। आवेदन करते समय ही अभ्यर्थी की फोटो मोबाइल एप या लैपटाॅप से खीचीं जाती है। इस बदलाव से साॅल्वरों के फोटो मिक्सिंग का खेल खत्म हो गया। वह फोटो मिक्स नहीं कर पा रहे थे तो नया तरीका अपनाया। अब एक ही फोटो पर कई नामों से अलग-अलग जोन में आवेदन कर दिया, लेकिन अफसरों की सतर्कता से सभी पकड़े गए। देश में नाै जोन हैं।