फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी ने घोषित किया जेई पेपर-2 का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएससी ने घोषित किया जेई पेपर-2 का रिजल्ट
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग शाखा में 1294, मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में 571 अभ्यर्थी सफल
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियरिंग (सिविल, मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर-2 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना है। जेई सिविल इंजीनियरिंग के लिए 1294 अभ्यर्थियों और मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 571 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व 30 जून 2021 को घोषित पेपर वन के परिणाम में 5711 अभ्यर्थी पेपर टू के लिए सफल घोषित किए गए थे। सिविल इंजीनियरिंग के पेपर-2 में सफल घोषित किए गए 1294 अभ्यर्थियों में एससी वर्ग के 239, एसटी 144, ओबीसी 508, ईडब्ल्यूएस के 221, अनारक्षित वर्ग के 150 और दिव्यांग कोटे के 33 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, मेकैनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एससी वर्ग के 119, एसटी के 69, ओबीसी के 158, ईडब्ल्यूएस के 110, अनारक्षित वर्ग के 80 और दिव्यांग कोटे के 35 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन सूचना बाद में जारी कीजाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सफल एवं असफल अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर चार मार्च को अपलोड होंगे, जो 31 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें