फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी : सीएचएसएल 2021 पेपर टू का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचएसएल 2021 पेपर टू का परिणाम घोषित
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2021 के पेपर टू का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 40908 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब डेटा इंट्री टाइप टेस्ट(डीईएसटी)/ टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा छह जनवरी से शुरू होगी।
मध्यक्षेत्र के निदेशक राहुल सचान के मुताबिक यूपी और बिहार के कुल 12152 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र 2 जनवरी से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) में साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती 2022 परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मध्य क्षेत्र यानी यूपी और बिहार में 44.4 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। शेष अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यह 14 से 16 दिसंबर के बीच तीन पालियों में संपन्न हुई। देशभर से 2,41,270 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में 12 शहरों में कुल 24 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। मध्य क्षेत्र में पंजीकृत 51863 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 23027 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें