कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 के पहले चरण टियर-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा देश भर में चार से 19 जून के बीच होगी। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा के पहले डाउनलोड किए जाएंगे।
सीजीएल-2017 के 8134 पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2017 के परिणाम पर लगी रोक हटने के बाद ही आयोग ने संभावित पदों की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से जारी विवरण में कुल 8134 पद शामिल हैं। घोषित पदों में सामान्य वर्ग के लिए 4213, एससी के लिए 1322, एसटी के लिए 655, ओबीसी के लिए 1944, पूर्व सैनिकों केलिए 339 पद शामिल हैं।