फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गर्ल्स हॉस्टल में स्पाई कैमरे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Tue, 07 Jun 2022 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने सपा नेत्री और इविवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के मेंशन को ध्यानपूर्वक सुना। सोमवार को कोर्ट में विभिन्न अर्जियों की सुनवाई के दौरान ऋचा सिंह ने कोर्ट का ध्यान गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में शॉवर में मिले स्पाई कैमरे व उसके बाद के घटनाक्रम पर आकृष्ट कराया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्ल्स हॉस्टल में स्पाई कैमरे का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को कोर्ट में मेंशन कर इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर घर के बाहर रहकर पढ़ाई कर रही लड़कियों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन तय करने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई।

विज्ञापन



न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने सपा नेत्री और इविवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के मेंशन को ध्यानपूर्वक सुना। सोमवार को कोर्ट में विभिन्न अर्जियों की सुनवाई के दौरान ऋचा सिंह ने कोर्ट का ध्यान गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में शॉवर में मिले स्पाई कैमरे व उसके बाद के घटनाक्रम पर आकृष्ट कराया और इस पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया। साथ ही घर के बाहर निकलकर दूसरे शहरों में गर्ल्स हॉस्टलों व पीजी में रह रहीं लड़कियों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें