फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पिता के जानलेवा हमले में घायल बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 07 Jun 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सराय ममरेज क्षेत्र के सिधौरा गांव निवासी हरिशंकर का बेटे रवींद्र से बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। तीन जून की रात भी हरिशंकर और रवींद्र में जमकर विवाद हुआ था। दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के हमले में घायल बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन



सराय ममरेज क्षेत्र के सिधौरा गांव निवासी हरिशंकर का बेटे रवींद्र से बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। तीन जून की रात भी हरिशंकर और रवींद्र में जमकर विवाद हुआ था। दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। गांव वालों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद रात में मामला शांत हो गया था। चार जून की सुबह रवींद्र (26) शौच के लिए निकला था। उसी समय पहले से घात लगाए हरिशंकर ने बेटे रवींद्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।


वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए शहर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया है। रवींद्र की पत्नी इंदु देवी की तहरीर पर सराय ममरेज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में हरिशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें