फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

sports news : यूथ कप के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी फुटबॉल टीम घोषित

Thu, 09 Jun 2022 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गोलकीपर- आदर्श कुमार, अभिषेक, डिफेंडर- शिवम सिंह, शिवम सरोज, विभु वालिया, शिवम (उप कप्तान), आदर्श, मिडफील्डर- कुंदन सिंह (कप्तान), सौरव गुप्ता, अंश तिवारी, शशांक सिंह, फॉरवर्ड - आदित्य सेन, वेदांत त्रिपाठी आदि हैं। टीम प्रशिक्षक इंद्रनील घोष और मैनेजर अखिलेश बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Prayagraj News : फुटबॉल यूथ कप के लिए चयनित टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनेर्वा फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम यूथ कप (अंडर - 17 ) अंतर क्लब एवं अकादमी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की फुटबॉल टीम घोषित कर दी गई हैI अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार यहां प्रतियोगिता 10  से 13  जून तक मिनेर्वा अकादमी में ही आयोजित होगीI 

विज्ञापन



नॉर्दन अकादमी टीम के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उसमें गोलकीपर- आदर्श कुमार, अभिषेक, डिफेंडर- शिवम सिंह, शिवम सरोज, विभु वालिया, शिवम (उप कप्तान), आदर्श, मिडफील्डर- कुंदन सिंह (कप्तान), सौरव गुप्ता, अंश तिवारी, शशांक सिंह, फॉरवर्ड - आदित्य सेन, वेदांत त्रिपाठी आदि हैं। टीम प्रशिक्षक इंद्रनील घोष और मैनेजर अखिलेश बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलगांव पब्लिक स्कूल का परचम लहराया
खेलगांव पब्लिक स्कूल के जिम्नास्ट ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा में पांच से सात जून तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-18 आयु वर्ग की चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, दो रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते। साथ ही उत्तर प्रदेश बेस्ट टीम की ट्राफी अपने नाम की। बुधवार को स्कूल के परिसर में चेयरमैन डॉ. यूके मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


खेलगांव पब्लिक स्कूल की तरफ से 10 जिम्नास्ट ने प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रणव कुशवाहा ने ऑल अराउंड में स्वर्ण, पैरलल बार्स में स्वर्ण, वॉल्टिंग टेबल में रजत, स्टिल रिंग में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही मंगेश शंखवार ने होरिजोंटल बार में रजत, प्रणव मिश्रा ने पॉमेल हार्स में कांस्य, वॉल्टिंग टेबल में कांस्य, जतिन कनौजिया ने होरिजोंटल बार में स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में आगरा की आयुषी शर्मा ने अनइवेन बार्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।


उत्तर प्रदेश बेस्ट टीम की ट्राफी अपने नाम दर्ज कराते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल के जिमभनास्ट ने एक बार फिर खेलगांव की प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर कोच राजाबाबू, अंकित त्रिपाठी एवं रोली कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें