इलाहाबाद स्क्वैश एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीपी सिंह के निर्देशन में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्वैश गेम अब ओलंपिक में शामिल हो चुका है। इसलिए हमारा प्रयास है कि हमारे शहर से भी एक खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे।
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नौ फरवरी से 12 फरवरी तक संजय गुप्ता मेमोरियल विश्व स्क्वैश टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यूपी में इंटरनेशन प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है। इसमें भारत के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ ही श्रीलंका, यूनाइटेड किंगडम आदि देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद स्क्वैश एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीपी सिंह के निर्देशन में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्वैश गेम अब ओलंपिक में शामिल हो चुका है। इसलिए हमारा प्रयास है कि हमारे शहर से भी एक खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे। यह प्रतियोगिता पूर्व सचिव संजय गुप्ता की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के निदेशक सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन देशों और भारत के 22 राज्यों के 295 खिलाड़ी भाग लेंगे। नौ फरवरी को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।