फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास: ओम प्रकाश केशरी

Sat, 01 Aug 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कोराव के प्राथमिक विद्यालय कुकुर हटा में शुक्रवार को सुबह आठ से लेकर दोपहर एक बजे तक संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो, दौड़, ऊंची-कूद और लंबी-कूद जैसे खेल आयोजित किए गए। जिसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी सम्मिलित होकर, हरी झंडी दिखाकर खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उनमें टीम भावना, अनुशासन और आगे बढ़ने का हौसला भी पैदा करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ज्योति प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृष्ण केशरी, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) सुमित कुमार पांडेय, शिक्षकगणों में हरीशंकर सिंह, कृष्ण शंकर पाण्डेय, संतोष कुमार कौल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें