दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक शादी के बाद से ही महिला को परेशान किया जा रहा था। वह किसी तरह ससुराल वालों के जुल्मों को सहती रही। इस बीच चार बच्चे हुए। इलाज के अभाव में दो बच्चों की मौत हो गई।
पूरामुफ्ती के हटवा की रहने वाली अजीजा जबीं को उसके पति नदीम ने एक साथ तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। अजीजा ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में मुस्लिम महिला विवाह अधिकार सुरक्षा अधिनियम की धारा भी लगाई गई है।
विज्ञापन
दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक शादी के बाद से ही महिला को परेशान किया जा रहा था। वह किसी तरह ससुराल वालों के जुल्मों को सहती रही। इस बीच चार बच्चे हुए। इलाज के अभाव में दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। पिछली दो जुलाई को नदीम ने मारपीट कर एक साथ तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अजीजा और दोनों बेटियों को घर से निकाल दिया।
अजीजा और दोनों बेटियां दर दर भटक रही हैं। अजीजा ने कुछ दिन पहले एसएसपी से मुलाकात कर पूरी बात बताई। एसएसपी के आदेश पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।