बीते कुछ वर्ष से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस में फ्री सफर की सौगात दी जा रही है। यह सुविधा रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक यानी की कुल 24 घंटे के लिए दिए जाने का प्रावधान है। सरकार की यह योजना महिलाएं भी पसंद करतीं हैं।
भले ही अब तक शासन ने रक्षा बंधन पर महिलाओं के फ्री बस सफर का एलान न किया हो, लेकिन, प्रयागराज रीजन ने अपनी तैयारियां तेज कर दीं हैं। एलान के बाद 650 बसों में फ्री सफर कराया जाएगा। दरअसल, बीते कुछ वर्ष से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस में फ्री सफर की सौगात दी जा रही है। यह सुविधा रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक यानी की कुल 24 घंटे के लिए दिए जाने का प्रावधान है। सरकार की यह योजना महिलाएं भी पसंद करतीं हैं।
विज्ञापन
इस बार रोडवेज ने कानपुर, लखनऊ, अयोध्या आदि रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उक्त दिवस पर इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन की बजाय नि:शुल्क यात्रा के मैनुअल टिकट बनाए जा सकते हैं। इसकी प्रविष्टि मार्ग पत्र में भी अंकित रहेगी। साथ ही जिन महिलाओं ने रक्षाबंधन के टिकट पहले से ही ऑनलाइन बुक करवा लिए हैं, उनका रिफंड भी रोडवेज उनके बैंक खातों में भेजेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। अब शासन के निर्देश का इंतजार है।