रेलवे प्रशासन ने गुजरात के गांधीधाम और बिहार के सुपौल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेंगी। गांधीधाम से मालदा टाउन के लिए गाड़ी संख्या 09463 का संचालन 19 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे होगा।
पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी रुकते हुए प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन 20 अप्रैल की शाम 4:30 बजे और रवानगी 4:40 बजे होगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना आदि रेलवे स्टेशन रुकते हुए ट्रेन 21 अप्रैल की सुबह 9:10 बजे मालदा टाउन पहुंच जाएगी।
वापसी में मालदा टाउन से गाड़ी संख्या 09464 की रवानगी मंगलवार 21 अप्रैल की शाम 5:35 बजे होगी जो 22 अप्रैल की सुबह 11:00-11:10 बजे प्रयागराज जंक्शन और 23 अप्रैल की दोपहर 3:30 बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी।
वहीं, नई दिल्ली से सुपौल के लिए 04072 का संचालन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर रोज रात 9:35 बजे होगा। गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा आदि स्टेशन रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 11:50-11.55 बजे प्रयागराज जंक्शन और उसके अगले दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। वहीं, सुपौल से 04071 की रवानगी 18 अप्रैल से 16 जुलाई के मध्य सुबह 7:45 बजे होगी जो रात 1:35-1:45 बजे प्रयागराज जंक्शन और दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।