फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जून 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा छह लेन पुल, डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर फाफामऊ में निर्माणाधीन छह लेन पुल का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के एक्सट्राडोज्ड भाग तक एप्रोच सड़क के कार्य को परखा।
विज्ञापन
गंगा पर बन रहा ब्रिज। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर फाफामऊ में निर्माणाधीन छह लेन पुल का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के एक्सट्रा डोज्ड भाग तक एप्रोच सड़क के कार्य को परखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को जून 2026 तक कार्य पूरा करने को कहा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रशासन की तरफ से आवश्यकता पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि छह लेन पुल का 87 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एक्स्ट्राडोज्ड सेगमेंट में कुल चार हैंगिग पिलर हैं, जिनमें तीन पिलर का कार्य पूरा हो गया है, चौथे पिलर का भी लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

इसके अलावा एक पिलर को दूसरे पिलर से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि हाईवे के निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कलश चौराहे से पुल के एक्सट्राडोज्ड भाग तक एप्रोच सड़क का काम मई तक पूरा कर लिया जाएगा। टेस्टिंग के अलावा फिनिशिंग का कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। वहीं, फाफामऊ की तरफ मेजर ब्रिज के वियरिंग कोट का कार्य चल रहा है और एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्थापना का कार्य भी समानांतर रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें