फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्पा की आड़ सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना समीर का कई जिलों में नेटवर्क, वाराणसी में भी करता था धंधा

Tue, 10 Sep 2024 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले समीर खान का कई जिलों में नेटवर्क फैलासिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले समीर खान का कई जिलों में नेटवर्क फैला है। वाराणसी में भी उसका नाम सेक्स रैकेट चलाने में आ चुका है। फिलहाल नौ दिनों बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी है।
 
विज्ञापन
समीर। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले समीर खान का कई जिलों में नेटवर्क फैला है। वाराणसी में भी उसका नाम सेक्स रैकेट चलाने में आ चुका है। फिलहाल नौ दिनों बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन

 

रोडवेज बस अड्डे के बगल स्थित मॉल में जिन चार स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा गया, उनमें से एक पैराडाइज स्पा सेंटर का संचालन समीर खान ही करता था। यह बात मौके से पकड़े गए स्पा सेंटर कर्मचारियों ने पुलिस को बताई थी। उनसे पूछताछ के आधार पर ही समीर के साथ ही दो अन्य स्पा सेंटर संचालकों गौरव निवासी वाराणसी व एक स्पा सेंटर के मैनेजर भानु को वांछित किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, समीर के बारे में पता चला है कि उसने कई शहरों में अपना नेटवर्क फैला रखा है। वाराणसी में भी सेक्स रैकेट संचालन में उसका नाम सामने आ चुका है। उसे फरार हुए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह पकड़ा नहीं जा सका है। न ही गौरव व एक अन्य आरोपी भानु का पता चल सका है।

समीर के बारे में पता चला है कि वह अतीक अहमद गैंग के लोगों के संपर्क में था। मरियाडीह, बेली व रूदापुर के कई युवकों से उसका संबंध था और वह उसके स्पा सेंटरों में आते-जाते थे। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समीर समेत तीनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें