फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आजाद पार्क के सिंथेटिक ट्रैक की मरम्मत पर खर्च होंगे 2.18 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में सुबह लोगों के टहलने के लिए बनाए गए सिंथेटिक ट्रैक की मरम्मत के लिए पीडीए 2.18 करोड़ खर्च करेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। 21 सितंबर को टेंडर खुलेगा। अगले महीने से मरम्मत कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

आजाद पार्क में सिंथेटिक जाॅगिंग ट्रैक का निर्माण 2015 में हुआ था। जिस पर शहरी सुबह शाम लोग टहलते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों लोग पार्क में घूमने जाते हैं। सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के कुछ महीनों बाद उखड़ने लगा। वर्तमान में ट्रैक 70 फीसदी तक उखड़ चुका है। उसके बाद निर्माण के मानकों पर भी कई सवाल उठे। ट्रैक के मरम्मत की योजना तो कई बार बनी लेकिन अमल में नहीं लाई जा सकी।
पीडीए ने अब ट्रैक मरम्मत कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए 2.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ट्रैक के अलावा आजाद पार्क की उखड़ी सड़कों की भी मरम्मत होगी। इस पर 1.55 करोड़ रुपये पीडीए खर्च करेगा। पीडीए के वीसी अरविंद चाैहान ने बताया कि ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया गया है। पीडीए के कार्यालय में 21 सितंबर को शाम तीन बजे टेंडर खुलेगा। जिसे टेंडर मिलेगा, उसे तीन महीने में दोनों कार्य पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक मरम्मत के बाद ठेकेदार को ही पांच वर्ष तक उसका अनुरक्षण भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें