फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामलाल बोले : सपा का पीडीए फार्मूला भाजपा को सत्ता से करेगा दूर, किसान और गरीब के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव

Wed, 08 May 2024 11:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एम मएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफ़ी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे श्याम लाल पाल का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने कहा कि  पीडीए (पिछड़ा, दलित ,अल्पसंख्यक) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।

विज्ञापन


जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एम मएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफ़ी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में है। वहीं भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीडी पार्क स्थित डॉ लोहिया एवं हाईकोर्ट चौराहे स्थित डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद सीधे कन्नौज जिले के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण विजमा यादव, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव, पंधारी यादव, कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह, पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, आकाश यादव, दान बहादुर मधुर, बासुदेव यादव, राधेश्याम पटेल, सत्यवीर मुन्ना,डॉ राजेश, दूधनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें