सपा विधायक संदीप पटेल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कई दिनों तक जब प्रतियोगी छात्र धरने पर बैठे रहे तब जाकर सरकार बैकफुट पर आई।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक मामले में प्रयागराज के सपा विधायक संदीप पटेल ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कई दिनों तक जब प्रतियोगी छात्र धरने पर बैठे रहे तब जाकर सरकार बैकफुट पर आई। यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई परीक्षा में इस तरह की बदइंतजामी सरकार की नाकामी है।
विधायक संदीप पटेल ने कहा कि आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा २०२३ में दस लाख से अधिक प्रतियोगी विद्यार्थियों ने रजिस्टे्रशन कराया था। ११ फरवरी की परीक्षा में सात लाख लोग शामिल हुए थे। परीक्षा के पहले ही प्रश्र पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जब दबाव बनाया गया तो सरकार को गलती का एहसास हुआ। विधायक ने कहा कि सरकार के पास किसी प्रकार की पारदर्शिता नहीं है।