फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हंडिया के सपा विधायक हाकिम लाल को मिली जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र पर दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 09 Aug 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थाने में दिए गए तहरीर में विधायक हाकिमलाल बिंद ने कहा है कि हंडिया थाना क्षेत्र के दिलीपचंदपुर गांव निवासी संजय कुमार पाल दो साल से उन्हें अपमानित करने का कार्य कर रहा है। उनको बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पोस्ट कर रहा है।
विज्ञापन
हाकिमलाल बिंद, सपा विधायक हंडिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया से सपा विधायक हाकिमलाल बिंद ने दिलीपचंदपुर निवासी पिता-पुत्र पर जान से मारने की धमकी देने और आए दिन अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


थाने में दिए गए तहरीर में विधायक हाकिमलाल बिंद ने कहा है कि हंडिया थाना क्षेत्र के दिलीपचंदपुर गांव निवासी संजय कुमार पाल दो साल से उन्हें अपमानित करने का कार्य कर रहा है। उनको बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पोस्ट कर रहा है। जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। इसकी शिकायत जब उन्होंने संजय के पिता फूलचंद्र पाल से की तो फूलचंद्र ने भी धमकी दी और कहा कि जो करना हो कर लीजिए। किसी से हम डरने वाले नहीं है। विधायक ने कहा कि उनको किसी भी समय जान माल का खतरा हो  सकता है। उन्होंने संजय पाल और उसके पिता फूलचंद्र पाल के खिलाफ आईटी एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें