फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम ने मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं नेताओं संग की बैठक, बोले- ओवैसी को भाजपा कर रही प्रोजेक्ट

Tue, 03 Aug 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी के चकदोंदी, फाफामऊ के ब्लेसिंग पब्लिक स्कूल आदि स्थानों पर हुईं बैठकों में उन्होंने एआईएमआईएम का नाम तो नहीं लिया लेकिन धर्म गुरुओं से अपील की कि संविधान को बचाने के लिए अपना भाई भी विरोधियों के साथ खड़ा हो तो उसे भी भगा दें। आजमी ने कहा कि ओवैसी तो भाजपा के हाथों की कठपुतली हैं।
विज्ञापन
सपा नेता अबु आसिम आजमी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को प्रयागराज आए सपा महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष विधायक अबु आसिम आजमी ने जगह-जगह मुस्लिम धर्म गुरुओं और नेताओं संग बैठकें कीं। उन्होंने प्रदेश में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की। 

विज्ञापन


नैनी के चकदोंदी, फाफामऊ के ब्लेसिंग पब्लिक स्कूल आदि स्थानों पर हुईं बैठकों में उन्होंने एआईएमआईएम का नाम तो नहीं लिया लेकिन धर्म गुरुओं से अपील की कि संविधान को बचाने के लिए अपना भाई भी विरोधियों के साथ खड़ा हो तो उसे भी भगा दें। आजमी ने कहा कि ओवैसी तो भाजपा के हाथों की कठपुतली हैं। प्रतापपुर तथा अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं संग मुलाकात के दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि यहां रोजगार की समस्या हो तो वे मुंबई आएं। बैठकों और जनसंपर्क के बाद प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने सपा नेता आजम खां पर सवाल उठाने वालों पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बीमारी का हवाला देकर प्रज्ञा ठाकुर जेल से बाहर रह सकती हैं तो आजम खां क्यों नहीं आ सकते। बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो.शारिक़, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऐरम रब्बानी, मेराज उद्दीन सिद्दीकी, अब्दुल सलमान, सैफ फरीदी, आक़िब जावेद खान, संदीप पटेल, रवींद्र यादव, पूर्व सासंद नागेंद्र पटेल, सै.मो.अस्करी, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें