prayagraj news : सपा नेत्री नेहा यादव का स्वागत करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : prayagraj
जेल से छूटने पर नेहा यादव ने कहा लोकतांत्रिक देश में आजादी और स्वतंत्रता समाप्त हो गई है। हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीय कृत्य पर न्याय मांगने पर जेल भेजना सरकार का निष्ठुर रवैया है। नेहा जल्द ही हाथरस की बेटी के परिवार से मुलाकात करेंगी। नेहा ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा भाजपा सरकार निरंकुश और अमानवीय है किसान की बेटी हूं और अन्नदाता के साथ हूं।
दमनकारी नीतियों को लागू करने से सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों का दमन नहीं कर सकती इसके विरोध में हम सड़क पर संघर्ष जारी रखेंगे। नेहा लगभग 10 मुकदमों में रिमांड पर थी जिसमें अखिलेश यादव के छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम में आने से रोकने पर बालसन चौराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन जिसमें सांसद धर्मेंद्र यादव से लेकर तमाम नेताओं सहित नेहा यादव पर भी नामजद दर्ज किए गए मुकदमे में सर्वाधिक समय जेल में रहना पड़ा। स्वागत करने वालों में आदित्य कुमार, प्रदेश सचिव देव बोस, आयुष प्रियदर्शी, अनिश,सौरभ,विनीत, अश्वनी, शिखर, श्रेय, अक्षय, अरविंद, राहुल,मोनू यादव, मोहित पांडेय, अनीश, अभय, अभिषेक यादव, मकसूद अहमद, विकास, दीपक, सूरज, योगेश, हिमांशु मिश्रा आदि शामिल रहें।