शिकायत करने पर अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और फिर हमारी ईंट को वापस कियाा। समझौता हो जाने के बावजूद उनके ऊपर सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का आधार बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अमरनाथ मौर्य ने आरोप लगाया कि कुछ भू माफिया से सांठगांठ करके उनकी जमीन पर नगर निगम के अधिकारी कब्जा करना चाहते हैं। सत्तापक्ष के नेताओं के इशारे पर उनके खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कराई गई है। चोरी ऊपर से सीनाजोरी वाली कहावत अधिकारी चरितार्थ कर रहे हैं। अमरनाथ बृहस्पतिवार को प्रेसक्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया और बुलडोजर से दीवार को ढहा कर नगर निगम की गाड़ी ईंट उठा ले गई। शिकायत करने पर अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और फिर हमारी ईंट को वापस कियाा। समझौता हो जाने के बावजूद उनके ऊपर सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का आधार बनाया गया है। कहा कि जब कोई सरकारी कार्य ही नहीं हो रहा था तो सरकारी कार्य में बाधा कैसे पहुंच गई।
मौर्य ने कहा कि एक कथित किसान नेता से मिलीभगत करके अधिकारी उनकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। यह लोग काफी समय से जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। यह लोग सपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में साढ़े चार लाख वोट मिले हैं। जिससे यह बौखला गए हैं और किसी भी तरह से सपा और पीडीए को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ ने कहा कि दीवार गिरने की जानकारी मिलने पर वह दौड़कर मौके पर जा रहे थे। संयोग से राइफल उनके हाथ में थी। उन्होंने किसी के ऊपर न तो बंदूक ताना न ही किसी को धमकी दी। आत्मसुरक्षा के लिए उन्हें राइफल का लाइसेंस मिला है।
उन्होंने जब नगर निगम के खिलाफ तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एमएलसी मान सिंह यादव ने कहा कि किसी के घर में अधिकारी जबरन घुस गए और भुक्तभोगी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करा दिया जो कि हास्यास्पद है। भाजपा नेता भूमाफिया के इशारे पर कार्य कर रहे हैं।