फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulpur Constituency : सपा ने अब तक नहीं खोले अपने पत्ते, फूलपुर पर बना है सस्पेंस, कई नाम चर्चा में

Sun, 17 Mar 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर संसदीय सीट की बात करें तो यह सपा का गढ़ भी मानी जाती रही है। इस सीट से सपा ने कई बार जीत भी हासिल की है। सपा ने अंतिम बार 2018 में फूलपुर उपचुनाव में यह सीट जीती थी। 2019 के चुनाव में सपा ने पंधारी यादव को यहां से टिकट दिया था।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना भले ही जारी हो गई हो लेकिन प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अभी तक फूलपुर संसदीय सीट को लेकर अपने पत्ते नहीं खाेले हैं। इसे लेकर खासा सस्पेंस बना हुआ है। चर्चा इस बात की है सपा वहां भाजपा द्वारा घोषित किए जाने वाले उम्मीदवार के नाम का इंतजार कर रही है। भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के बाद ही सपा इस सीट से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। इस बीच टिकट के दावेदार लगातार लखनऊ और सैफई की दौड़ भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन


फूलपुर संसदीय सीट की बात करें तो यह सपा का गढ़ भी मानी जाती रही है। इस सीट से सपा ने कई बार जीत भी हासिल की है। सपा ने अंतिम बार 2018 में फूलपुर उपचुनाव में यह सीट जीती थी। 2019 के चुनाव में सपा ने पंधारी यादव को यहां से टिकट दिया था, लेकिन भाजपा की केशरी देवी पटेल ने उन्हें बड़े अंतर से शिकस्त दी। इस बार इस सीट से पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, अमर नाथ मौर्य के साथ अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल, उनकी मां कृष्णा पटेल आदि का नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर लिया जा रहा है।

विज्ञापन

सपा अभी भाजपा प्रत्याशी के नाम का इंतजार कर रही है। अगर भाजपा इस सीट से किसी पटेल का टिकट देती है तो सपा यहां से मौर्य जाति के प्रत्याशी को उतार सकती है। अगर भाजपा गैर पटेल को टिकट देती है तो सपा यहां से पटेल उम्मीदवार ही खड़ा करेगी। वहीं भाजपा से अभी वर्तमान में इस सीट से सांसद केशरी देवी पटेल नाम चल रहा है। इसके अलावा डा. विक्रम सिंह पटेल, विधायक प्रवीण पटेल, धनंजय सिंह आदि के नाम भी सुर्खियों मेें है।

वहीं सपा द्वारा इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस को दे दिए जाने के बाद वहां के कई सपा नेताओं ने अपने आप ही दावेदारी खत्म हो गई। उधर चर्चा इस बात की है कि भाजपा इस सीट से ब्राह्मण उम्मीदवार उतार सकती है। यहां वर्तमान सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, डा. एलएस ओझा, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, रईस शुक्ला, संगम लाल मिश्रा आदि को संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें