फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे अवकाश पर चल रहे एसपी आकाश तोमर हटाए गए, सतपाल को मिली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार लंबे अवकाश पर रहने वाले पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को शासन ने यहां से हटा दिया। उनके स्थान पर फतेहपुर में तैनात पुलिस अधीक्षक सतपाल को जिले की कमान थमाई गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने के लिए शासन ने डीआईजी एलआर कुमार को प्रभारी एसपी बनाकर भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर काफी दिनों से अस्वस्थ होने के बाद लंबे अवकाश पर चल रहे थे। हालांकि उनके द्वारा शासन को स्थानांतरण के लिए पत्र भी देने की चर्चाएं हुई थीं। मगर कुछ दिनों बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि वह फिर लंबे अवकाश पर चले गए।
जिसकी वजह से शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने के लिए डीआईजी एलआर कुमार को प्रभारी एसपी बनाकर भेजा था। दोनों चुनाव संपन्न हो जाने के बाद अब शासन ने आकाश तोमर को यहां से हटाते हुए डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया। फतेहपुर में तैनात 2015 बैच के आईपीएस सतपाल को जिले की कमान थमाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें