सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी हुए घोषित
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी नगर के अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई। अधिवक्ता सभा के नगर अध्यक्ष लाल जी यादव की मौजूदगी में वकार अहमद, ज्ञान श्रीवास्तव, राकेश कुमार, राजाराम बिंद, अजय कुमार पाल, विजय कृष्ण अग्रवाल, लाल चंद्र यादव, ज्ञान चंद्र बिंद, बड़े लाल, कमलेश कुमार पटेल, हरेंद्र यादव को पदाधिकारी बनाये जाने की घोषणा की गई।
सीवर लाइन बिछवाने की मांग
इलाहाबाद। समाजसेवी एसके दत्ता ने कालिंदीपुरम राधा कुंज (बैंक कालोनी) में सीवर लाइन बिछवाने की मांग की है। उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर इस कालोनी में सीवर लाइन बिछवाये जाने की मांग की है। उनके मुताबिक इस कालोनी की आबादी काफी बढ़ गई है। इस वजह से यहां सीवर लाइन की बेहद आवश्यकता है।