इलाहाबाद विवि में बना एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड।
- फोटो : अमर उजाला।
न्यूजीलैंड से मंगाई गई है टर्फ
इविवि में तैयार किए गए हॉकी के मैदान पर बिछने वाली टर्फ को न्यूजीलैंड से मंगाया गया है। यह टर्फ उच्च श्रेणी की है। अधिकारियों के अनुसार इस टर्फ पर खेलने से खिलाड़ियों के खेल में और निखार आएगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एस्ट्रो टर्फ मैदान का बनना शहर के खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। इस मैदान पर खेलकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा में और निखार ला सकते हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब शहर से हॉकी के कई दिग्गज खिलाड़ी निकलेंगे। - पुष्पा श्रीवास्तव, सचिव, इलाहाबाद हॉकी एसोसिएशन।
प्रयागराज से हॉकी के कई खिलाड़ी निकले हैं। एस्ट्रो टर्फ मैदान से और भी बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे। - दानिश मुज्तबा, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी
राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतियोगिताएं एस्ट्रो टर्फ मैदान पर ही खेली जाती हैं। अब इस मैदान पर अभ्यास कर खिलाड़ी अपनी कला को और निखार सकेंगे। -अभय कुमार, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
-हॉकी के खिलाड़ियों के लिए तैयार किए गए एस्ट्रो टर्फ मैदान की अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन की ओर से टेस्टिंग की गई है। जल्द ही इस मैदान का उद्घाटन कराया जाएगा। यह मैदान खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर पैदा करेगा। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त